मथुरा

Reality Check हर रोज स्कूल आते-जाते ‘मौत का सफर’ तय करने को मजबूर मासूम

कुशीनगर स्कूल वैन हादसे के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 5:49 PM IST
Kushinagar Accident

मथुरा। स्कूल बसों में तादात से ज्यादा बच्चों को लाया और छोड़ा जाता है और यही ओवर लोडिंग बसें हादसे का अक्सर शिकार होती हैं। कुशीनगर में हुए हादसे के बाद भी स्कूल बसों के चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, स्कूल वैन और बसों के चालक कान में ईयर फोन लगा कर बस और वैन चलाते देखे गए।

रियल्टी चेक- 1

गुरूवार सुबह कुशीनगर में हुए हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी तमाम स्कूलों के बस और वैन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं कान में ईयर फोन लगा कर ड्राइव करते नजर आए। जब हमारी टीम ने स्कूल बसों का रियल्टी चेक किया तो ज्यादातर स्कूल बस इस रियल्टी चेक में फ़ैल हुईं। कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल का वैन का चालक अपने कानों में ईयर फ़ोन लगाकर वैन को चलाता दिखा। जब हमने वैन चालक से कानों में ईयर फ़ोन लगाकर वैन चलाने पर सवाल किया तो चालक ने कहा कि एक फोन आ गया था उससे बात कर रहा था। वैन चालक द्वारा कानों में ईयर फोन लगाकर वैन चलाने पर जब स्कूल के बच्चों से बात की गई तो उन्होंने साफ खतरा जाहिर किया।

रियल्टी चेक- 2

वहीं जब हम मसानी चौराहे पर आगे बढ़े तो कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की बस में बच्चे तादात से अधिक मिले और चालक से ओवर लोडिंग बस को लेकर सवाल किया तो स्कूल बस के चालक ने दूसरी बस ख़राब होने का बहाना लगा दिया। चालक ने खुद स्वीकार किया कि बस में 35 बच्चे की क्षमता है और इस बस में 60 बच्चे हैं। जब ओवर लोडिंग के बारे में स्कूल की अध्यापिका से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया, यानि स्कूल प्रशासन भी बच्चों की जान खतरे में डाल बेफिक्र है।

रियल्टी चेक- 3

यही कुछ हाल देखने के मिला पातीराम स्कूल की बस का इस बस में भी तादात से ज्यादा बच्चे मिले। यहां भी स्कूल प्रशासन भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह नजर आया। स्कूल प्रशासन ने कुछ भी जवाब देने से साफ कर दिया।

क्या कर रही है ट्रैफिक पुलिस?

हैरानी की बात यह है कि इस तरफ ट्रैफिक पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं रहता। यातायात नियमों का पालन कराने के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खुलेआम ओवर लोडिंग स्कूल बस सड़कों पर फर्राटा भारती नजर आ रही हैं। यातायात नियमों की अनदेखी कर बच्चों की जान जोखिम डाली जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला