मथुरा

Holi 2018 : बरसाने में लड्डूमार होली, जानिए क्या है इस होली का महत्व

Holi 2018 : लाड़जी के मंदिर पर श्रद्धालुओं का देखने को मिल रहा है उत्साह
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 12:03 PM IST
Laddu maar Holi
Laddu maar Holi

मथुरा। द्वापर युग में राधा-कृष्ण की लीलाओं से शुरू हुई बरसाने की होली एक बार अपने जीवंत रूप होगी। बरसाने की लठमार होली के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उससे पहले यहां लड्डूमार होली खेली जाएगी। लड्डू मार होली पर बरसाने में पारंपरिक रसिया नंदगांव को पांडौ ब्रज बरसाने आयौ है। बरसाना श्रीजी मंदिर के सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने बताया कि नंद गांव से भगवान श्री कृष्ण ? का होली खेलने का निमंत्रण लेकर आए पंडा ने कहा कि कल हमारौ लाला कन्हैया किशोरी व गोपियों संग होली खेलने आयेगौ।

पंडा संग खेली होली
पहले तो गोपियों ने निमंत्रण लेकर आये पंडा के साथ जमकर होली खेली है। होली में रंग-गुलाल से उसको सराबोर कर दिया। इस पर किशोरी जी ने सखियों से बचाया और उसे लड्डू खिलाये। भगवान श्री कृष्ण व उनके सखाओं के एक दिन बाद होली खेलने के उत्साह में महाराज वृषभान ने लड्डू बंटवायें। खुशी में एक -दूसरे पर लड्डू फेंके गये। यहीं से लड्डू होली की परंपरा शुरू हुई और लठामार होली से पूर्व आज शुक्रवार को लड्डू होली व समाज गायन का आयोजन सांयकालीन बेला में होगा। समाज की चौपाई से होली का आगाज होगा। बरसाना की लठामार होली व उससे एक दिन बाद नंदगांव की लठामार होली होगी। इसमें बरसाने के हुरियारे नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने जाएंगे।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Updated on:
23 Feb 2018, 12:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला