2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
video :  जोधपुर: खुल कर खेलो होली : होली पर बिखेरें उमंग की खुशबू, नशे की बदबू नहीं
Play video

video : जोधपुर: खुल कर खेलो होली : होली पर बिखेरें उमंग की खुशबू, नशे की बदबू नहीं

पत्रिका पहल : नशे से दूर रहकर मनाएं होली पत्रिका अभियान : होली में घोले उमंग, नशे से नहीं करें बेरंग

Google source verification

जोधपुर . रंगों व उमंग के त्योहार होली का मजा कहीं नशा खराब न कर दे,। इसके लिए पत्रिका ने विशेष पहल शुरू की है, वह है ‘बिन नशे की होली। होली पर आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग शराब, भांग, अफीम सहित अन्य का नशा कर होली मनाते हैं, भले ही यह लोगों नशा करने वालों को मस्ती भरी लगती है, लेकिन नशे की यह होली आपके शरीर को खराब करती है और माहौल को भी। बिना नशे की होली मनाई जाए तो मौज-मस्ती अलग ही होगी।

 

कई लोग रंजिश निकाल लेते हैं

कई लोग नशे की आड़ में आपसी रंजिश तक निकाल लेते हैं, जबकि होली गले मिलने का त्योहार है झगडऩे का नहीं।होली पर सबसे ज्यादा नशा किया जाता है। नशे में कई बार सड़क हादसे होते हैं, मारपीट व झगड़े की घटनाएं होती हैं। नशे में चूर व्यक्ति कई बार एेसी हरकत करता है कि उससे शर्मसार होना पड़ता है। कई बार मामले पुलिस थानों तक पहुंच जाते हैं।

 

आखिर नशे पर अंकुश कैसे लगाए जाए

एेसे में कई बार सवाल उठे है कि आखिर नशे पर अंकुश कैसे लगाए जाए। सामाजिक समस्या को देखते हुए पत्रिका ने होली से पहले यह जागरूक पहल शुरू की है, जिसमें आमजन संकल्प लेगा कि वह नशे से दूर रहकर होली खेलेगा। साथ अपने आस-पास के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों को भी प्रेरित करेगा कि वे ‘बिन नशे की होली खेलो।