मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज आतंकवादी हमले का खतरा, सुरक्षा और कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 8:10 AM IST
Sri krishna Janmabhoomi
Sri krishna Janmabhoomi

मथुरा। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा छह जून, 2018 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर बड़ी वारदात कर सकता है। गृह मंत्रालय को इस तरह का इनपुट मिला है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार की रात्रि में ही सुरक्षा का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील न छोड़ी जाए। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि किसी को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। हम हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें

आतंकवादी अबू शेख रच रहा साजिश

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अबू शेख श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर वारदात की साजिश रच रहा है। केन्द्रीय गृह विभाग से आतंकी वारदात का इनपुट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा का एक बार फिर जायजा लिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के इलाके का भी जायजा लिया। सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में कहीं कोई ढिलाई नहीं है।

यह भी पढ़ें

पिछले महीने भी दी गई थी धमकी

बता दें कि पिछले महीने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा बांके बिहारी मंदिर, मथुरा रिफाइनरी समेत की धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बराबर में ही मस्जिद परिसर है। इसलिए मामला अधिक संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें

आतंकवादियों की चाल संभव

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह आतंकवादियों की चाल हो सकती है। एक-दो बार की धमकी के बाद कोई घटना नहीं होती है तो फिर बाद में मिलने वाली धमकियों को हल्के में लिया जाता है। इस पर आतंकवादी वारदात कर देते हैं। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल