मथुरा

पार्लर में काम करने वालीं लेस्बियन पहुंचीं थाने, शादी की जिद पर अड़ीं

पार्लर में काम करने वाली दोनों युवतियों का कहना है कि करीब तीन साल से दोनों के समलैंकिग (लेस्बियन) संबंध हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 4:52 PM IST
lesbian
पार्लर में काम करने वालीं लेस्बियन पहुंचीं थाने, शादी की जिद पर अड़ीं

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। पार्लर में काम करने वाली दो युवतियां आपस में शादी करने का निर्णय लेकर थाने पहुंच गईं। लड़कियों का कहना है कि अगर इनकी शादी एक दूसरे के साथ नहीं हुई तो यह अपनी जान दे देंगी।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक एक युवती मांट क्षेत्र के गांव भीमनगर की है और दूसरी युवती थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव सिद्धार्थनगर की है। दोनों युवतियां मथुरा में एक ही पार्लर में काम करती हैं। करीब तीन साल से इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक युवती इनमें से लड़कों की तरह रहती है, जिसका पहनावा भी लड़कों जैसा है। दोनों लड़कियों का यह कहना है कि हम एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों युवतियों का यह भी कहना है कि यह दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। इसी बात को लेकर यह दोनों युवतियांं थाना यमुनापार पहुंच गईं और पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने जब मामले को सुना तो पुलिस सकते में आ गई और पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों युवतियों के परिजन थाने पहुंचे। दोनों युवतियों ने अपने अपने परिवार के लोगों से शादी करने के लिए कहा तो उनके परिवार वाले नाराज हो गए और दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इनको काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन यह दोनों युवतियां मानने को तैयार नहीं हैं।

समझाने के प्रयास जारी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने कहा कि मामला महिला थाने का है दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। जो भी तथ्य होंगे उसीके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला