
अवैध खनन में लगे डंंपर ने तोड़े कई बिजली पोल, टला बड़ा हादसा
मथुरा। अवैध खनन में लगे डंपर ने बिजली के खंबे उखाड़ दिए। करीब एक दर्जन बिजली के खंबे टूट कर सड़क पर और वाहनों के ऊपर गिर गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर बिजली के तारों से करंट फैलता तो बड़ा हो सकता था। ड्राइवर डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया।
ये है मामला
योगी सरकार भले ही अवैध खनन पर अंकुश लगाने की बात करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। थाना कोसी कला क्षेत्र के अंतर्गत जिला प्रशासन की मिली भगत के चलते अवैध मिट्टी खनन में लगे हायवा ट्रक का जैक खुला रह जाने से विद्युत खम्बा चपेट में आ गया, जिसकी वजह से आधा दर्जन विद्युत पोल टूटट कर सड़क पर र वाहनों पर गिर गए। जमीन पर गिरे पोल सुबह जब ग्रामीणों ने देखे तो दंग रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो देर रात्रि का मामला है। लोग घरों में सोए हुए थे अचानक विद्युततार और खंभे टूट कर गिर पड़े। लोगों की जान बाल-बाल बची। लोगों ने तत्काल इश मामले की जानकारी बिजली विभाग को दी। स्थानीय लोगों आरोप है कि कई बार जिला और पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद भी अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शायद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है।
बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर मौत
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव गोसना के समीप बाइक सवार सिपाही दंपत्ति को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मौके पर ही सिपाही ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुडेरा निवासी 54 वर्षीय भगवान सिंह एटा पुलिस लाइन में पिछले दो वर्षों से तैनात हैं। वह अपना मकान हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गांव गणेशरा में बनवा रहे थे। अपनी पत्नी ललिता देवी 50 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर मथुरा में अपने मकान को देखने जा रहे थे, जैसे ही वह गौसना टीले के पास पहुंचे तभी सामने से आती अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।
Published on:
11 Jun 2018 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
