मथुरा

परिवार वाले शादी के लिए नहीं हुए तैयार तो प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

10 जून को युवती की शादी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही खुदकुशी कर ली।  
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 4:03 PM IST
Suicide

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सुबह जब गांव के लोगों को पता चला कि पेड़ से लड़का लड़की लटके हुए हैं तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली निवासी कांशीराम पुत्र पूरन उम्र करीब 20 वर्ष व गुड्डन पुत्री भगवान सिंह उम्र करीब 18 वर्ष के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने प्यार में साथ जीने मरने की कसम खाई थी। जब गुड्‌डन को पता चला कि उसके परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया है तो उसने अपने प्रेमी को बताया कि मेरे घर वाले मेरी शादी की पीली चिट्ठी लेकर गये हैं। इसके बाद दोनों ने शनिवार सुबह घर से भागकर गांव के जंगल में एक साथ जीने मरने की कसम खाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस जुटी जांच में

जब पेड़ पर लड़का लड़की के शव गांव वालों ने देखे तो जंगल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों मित्रों के पास से पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच तीन साल से प्रेम सम्भन्ध थे। 10 जून को गुड्डन की शादी थी इसी के चलते शुक्रवार को गुड्डन के परिजन पीली चिट्ठी यानी शादी का लड़के वालों को निमंत्रण पत्र देकर आये थे। इसी बात की दोनों को जानकारी मिल गयी और दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

Updated on:
12 May 2018, 4:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला