16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोदभराई की तैयारी के बीच गर्भवती विवाहिता ने की आत्महत्या

पति व सास पर मजबूर करने का मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
suicide

अहमदाबाद. गोदभराई की रस्म की तैयारी चल रही थी। इस बीच में छह महीने की गर्भवती एक विवाहिता के चांदखेड़ा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने मृतका के पति व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला चांदखेडा में दर्ज कराया है।
गुरुवार सुबह चांदखेड़ा आईओसी रोड पर स्थित सरस्वती सोसायटी में विवाहिता काजोल (22) ने फांसी लगा ली। उपचार के लिए वाळीनाथ चौक स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां गांधीनगर वावोल गांव निवासी अरुणाबेन श्रीमाळी ने इस मामले में मृतका काजोल के पति धवल पंड्या और सास मधूबेन पंड्या पर काजोल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
शिकायत में उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले काजोल का विवाह चांदखेडा निवासी धवल पंड्या के साथ रीति-रिवाज के साथ किया था। छोटी-छोटी बातों पर उसकी सास मधूबेन उसे प्रताडि़त किया करती थीं। पति भी मारपीट करता था। फिलहाल काजोल को छह महीने का गर्भ था। वह २८ अप्रेल को ससुराल से मायके आई थी। इस दौरान उसने प्रताडऩा की बात बताई। लेकिन अभी गोदभराई की तिथि भी तय हो गई थी, जिससे उसकी तैयारियां भी अरुणाबेन ने शुरू की थी। सब ठीक हो जाएगा करकर उसे वापस छह मई को ससुराल भेजा था। इस बीच उसने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।