मथुरा

मथुरा जीआरपी ने तीन तस्करों को दबोचा, 26 किलो गांजा बरामद

हैरानी का बात यह है कि ये तीनों अपने बैगों में गांजा रखकर ओडिशा से ट्रेन में सवार होकर मथुरा आए, लेकिन रास्ते में पकड़े नहीं गए।  
2 min read
Dec 02, 2017
smugglers
smugglers

मथुरा। मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26 किलो गांजा मिला है। जिसकी कीतम दो लाख रुपए बताई जा रही है। हैरानी का बात यह है कि ये तीनों अपने बैगों में गांजा रखकर ओडिशा से ट्रेन में सवार होकर मथुरा आए, लेकिन रास्ते में पकड़े नहीं गए।


बैगों में मिला 26 किलो गांजा
महानिरीक्षक रेलवे के निर्देश पर इन दिनों तस्करों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत मथुरा राजकीय सुरक्षा बल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर जीआरपी ने प्लेटफार्म नम्बर दो के स्टापर पॉइंट से कुछ कदम की दूरी पर तीनों लोगों को रोककर तलाशी ली। इनकी पीठ पर लदे बैगों में बड़ी मात्रा में गांजा मिला।


ओडिशा से तस्करी कर लाए थे
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वो इस गांजे ओडिशा से मथुरा लेकर आए थे। किसी तीसरे व्यक्ति को इस खेप को खपाने के लिए देना था। पकड़े गये तीनों शातिर ओडिशा के रहने वाले है। इनके पास से कुल 26 किलो गांजा मिला है। जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है।


जीआरपी ने तीनों को भेजा जेल
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए तीन तस्कर ट्रेन में सवार होकर ओडिशा से आए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर जब जीआरपी ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से काफी मात्रा में गांजा मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं मादक पदार्थ तस्करी करने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गय है।

Published on:
02 Dec 2017 06:16 pm