मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के प्रमुख वादी को ऑडियो वायरल कर दी धमकी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई ये गुहार

Shri Krishna Janmabhoomi: धमकी मिलने के बाद श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद के प्रमुख वादी महेंद्र प्रताप ने आगरा के मंडोला थाने में मुकदमा दर्ज करया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग रखी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2022, 10:42 AM IST
shri-krishna-janamsthan-temple.jpg

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) और शाही ईदगाह (Shahi Mosque) मस्जिद विवाद के प्रमुख वादी महेंद्र प्रताप को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने वृंदावन (Vrindavan) कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं वादी महेंद्र प्रताप ने इस पूरे मामले का आरोप आगरा (Agra) जामा मस्जिद (Jama Masjid) मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि जाहिद जाहिद कुरैशी ने ऑडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

आगरा में दर्ज कराया मुकदमा

बता दें कि धमकी मिलने के बाद श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद के प्रमुख वादी महेंद्र प्रताप ने आगरा के मंडोला थाने में मुकदमा दर्ज करया है। इसके अलावा उन्होंने वृंदावन कोटवली में भी तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग रखी है।

पुलिस ने दिया आश्वासन

इस दौरान महेंद्र प्रताप ने कहा कि हम श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस देख रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में मैंने एक और याचिका दायर की है। इसके कारण मुझे कुछ लोगों द्वारा धमकी दी गई है। जिसमें मुझे जान से मार कर टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही गई है। उसको लेकर मैंने वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर कोतवाल की ओर से आश्वासन मिला है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। महेंद्र प्रताप ने कहा कि मैंने पुलिस से सुरक्षा भी मुहैया कराने की बात कही है।

Updated on:
5 Jun 2022, 10:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला