अपर पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि युवती के भाइयों ने मौके पर पहुंचकर पहले तो कथित तौर पर युवक गौरव की पिटाई की। इसके बाद उसे जबरन सल्फास की गोलियां खिला दीं। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में गौरव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के भाइयों की भी लगातार तलाश जारी है, जो मौके से फरार हैं।