उत्तर प्रदेश (UP) के जेवर (Jewar) में आगामी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अब टाटा समूह (TATA Group) के कंधों पर होगी। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नोएडा हवाई अड्डे का ठेका टाटा समूह को मिल गया है। इस अनुबंध के तहत हवाई अड्डे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपयोगिताओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स कराएगी।