दरअसल जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने अपनी तकरीर में कहा कि सब कुछ बर्दाश्त किया जा सकता है, लेकिन सरकारे दोआलम पर एक अल्फाज भी सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपी भाजपा प्रवक्ता पर फौरन कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि यह मांग नहीं मानी गई तो मुसलमान सरकार दो आलम की मोहब्बत का नजराना पेश करने 10 जून को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेंगे। शहर की दूसरी मस्जिदों में भी आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान, नदीम खान, मुनीर इदरीसी, फरहान रजा खान, मोहम्मद रजा, तम्हीद अहमद आदि ने प्रदर्शन में भाग लेने का एलान कराया।