सेक्टर 39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि शुक्रवार को थाने में शिकायत करते हुए मंगलम तिवारी ने बताया कि उसका सेक्टर 46 के बी-ब्लॉक में एक होटल है। उसमें करीब एक साल पहले विजय शेखर, नितिन पंत, सचिन तिवारी और वरुण खंडेलवाल नाम के चार लोग आए थे। यहां आकर उन्होंने कहा कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर एक फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता की शक्ल से मिलते-जुलते चेहरे वाले सचिन तिवारी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का रोल करेंगे। जिसके बाद होटल मालिक ने उनकी बात मानकर उन्हें कमरा दे दिया।