Rajya Sabha MP Pramod Tiwari reached Mathura: मथुरा पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया। बोले 2029 तक नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं रहेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और असम के मुख्यमंत्री पर भी बड़ी टिप्पणी की।
Rajya Sabha MP Pramod Tiwari reached Mathura: राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मथुरा पहुंचे और बांके बिहारी के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला किया है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि 2029 तक केंद्र में मोदी की सरकार नहीं चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्रियों पर भी बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन राज्यों का मुख्यमंत्री दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को बनाया गया है। आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर भी उन्होंने टिप्पणी की, बोलें अब जबकि चुनाव में सिर्फ 6 महीने रह गए हैं, दिल्ली और लखनऊ के बीच चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। इस मौके पर विधानमंडल मंडल दल की नेता मोना मिश्रा और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और उप नेता प्रमोद तिवारी ने बांके बिहारी के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना भी की। मंदिर के सेवायत बालकृष्ण गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराया और उन्हें प्रसाद, अंग वस्त्र भेंट किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में समता पार्टी, कांग्रेस और फिर आरजेडी से होते हुए आए सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस से और बंगाल के मुख्यमंत्री तूणमूल कांग्रेस से आए हैं।
प्रमोद तिवारी ने अधिकारी के एक वीडियो के वायरल होने का भी उल्लेख किया, बोलें कि उस वीडियो में रिश्वत लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि बांके बिहारी के चरणों के दर्शन करके आया हूं और कह रहा हूं कि अब आरएसएस और बीजेपी में सत्ता को लेकर अंतर्द्वंद शुरू हो गया है। 2029 तक नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भाजपा और आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है।
प्रमोद तिवारी ने पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, असम में हुए चुनाव आयोग के एसआईआर को लोकतंत्र की हत्या बताया। भाजपा जहां जहां भी जीती है वहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने सभी पार्टियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक होने का आग्रह किया। बोले क्षेत्रीय दल भाजपा को चुनौती नहीं दे पा रहे हैं।
विधानमंडल दल की नेता आराधना मोना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस बिना आरक्षण के 2027 के विधानसभा चुनाव में 33% महिलाओं को टिकट देगी, जबकि 2022 के चुनाव में बिना किसी आरक्षण के 40% महिलाओं को टिकट दिया गया था। बीजेपी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री महिला को नहीं बनाया है। ऐसे नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है जिसका मूल रूप से आरएसएस और बीजेपी से संबंध नहीं है, जो भाजपा की महिला विरोधी और संकीर्ण सोच है?