मथुरा

Mathura: नगर निगम कर्मचारी का कारनामा, खुद को नाग बताकर मारी फुंकार और फिर…

वृंदावन के गांव राजपुर बांगर में एक प्राचीन स्थल है। जब नगर निगम की टीम ने वहां पहुंचकर कब्जा लेना शुरू किया वैसे ही नगर निगम का एक कर्मचारी वहां अजीब हरकतें करने लगा। जिसे देखकर अन्य अधिकारियों के होश उड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 11:04 AM IST
municipal_corporation_employee_in_mathura_told_himself_a_snake.png

मथुरा के वृंदावन में एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बन गया। यहां गांव राजपुर बांगर में एक प्राचीन स्थल है। जब नगर निगम की टीम ने वहां पहुंचकर कब्जा लेना शुरू किया वैसे ही नगर निगम का एक कर्मचारी वहां अजीब हरकतें करने लगा। जिसे देखकर अन्य अधिकारियों के होश उड़ गए। कर्मचारी ने खुद को नाग बताया और जमीन पर बैठकर हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने और फुंकार मारने लगा। उसका कहना था कि अधिकारी प्राचीन स्थन के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करें। उसने अधिकारियों से कहा कि आप बदलाव कर रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन यहां हजारों साल से नाग-नागिन के रूप में इसी स्थल में उसका वास है। विकास करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए।

कर्मचारी के हाव-भाव देख टीम ने रोक दी कार्रवाई

उधर, कर्मचारी की बात को सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारी से कहा कि यदि आप की इजाजत हो तो क्या हम काम शुरू करें? इसके बाद नाग बने कर्मचारी ने उन्हें इजाजत दी। फिर उसके बाद ही प्राचीन स्थल से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं ये पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कर्मचारी काफी देर तक जमीन पर बैठा रहा। उसके हाव-भाव देखकर टीम ने कार्रवाई रोक दी। सभी हैरान थे कि आखिर कर्मचारी ऐसे क्यों कर रहा है। जब वह सामान्य हुआ तो कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।

प्राचीन स्थल का सौंदर्यीकरण कराने का लिया फैसला

बता दें कि वृंदावन के पास राजपुर बांगर में एक प्राचीन स्थल है। इस स्थान का नाम अभिलेखों में बावड़ी के नाम से अंकित है। बताया जाता है कि ये स्थल हजारों साल पुराना है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने प्राचीन स्थल का सौंदर्यीकरण कराने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बुधवार को जब नगर निगम के अधिकारी प्राचीन स्थल को कब्जामुक्त करने पहुंची तो वहां नगर निगम का एक कर्मचारी अचानक जमीन पर बैठ गया और हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा। उसका कहना था कि नाग-नागिन के रूप में हजारों साल से वह यहां रह रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला