मथुरा

वृंदावन में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर पर संकट के बादल

-एनजीटी ने निर्माण रोकने की याचिका पर 31 जुलाई तक मांगा जवाब -चन्द्रोदय मंदिर की छत से आगरा का ताजमहल दिखाई देगा
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 9:03 AM IST
Chandroday mandir
Chandroday mandir

मथुरा। यमुना तट पर वृंदावन में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे ऊंचे चन्द्रोदय मंदिर पर संकट के बादल मँडरा रहे हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सिसनेस) और केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) को नोटिस जारी किया है। 31 जुलाई तक जवाब मांगा है। इस्कॉन की योजना है कि मंदिर का निर्माण 2022 तक पूरा हो जाए। 2014 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर का शिलान्यास किया था। मथुरा की सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भूमिपूजन किया था।

यह भी पढ़ें

क्या है मामला

पर्यावरण एक्टिविस्ट मणिकेश चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में याचिका दायर कर चंद्रोदय मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यमुना किनारे बनाए जा रहे 70 मंजिली मंदिर से पर्यावऱण को हानि होगी। साथ ही भूजल पर असल पड़ेगा। याचिका में कहा गया है कि मंदिर की ऊंचाई 700 फुट है। निर्माण क्षेत्र 5.40 लाख वर्गफुट होगा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर गंभीर रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें

चन्द्रोदय मंदिर की विशेषता

मंदिर की ऊंचाई 202 मीटर

दिल्ली के कुतुबमीनार से तीन गुना ऊंचा होगा

500 करोड़ रुपये की लागत

पांच एकड़ में बनेगा

कुल 70 मंजिल होंगी

मिस्र के पिरामिड (ऊंचाई 128.8 मीटर) और वेटिकन के सेंट पीटर्स बैसोलिका (128.6 मीटर) से भी ऊंचा।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में 12वें स्थान पर होगा।

मंदिर की छत से आगरा का ताजमहल नजर आएगा

511खंबे होंगे, जिन पर पांच लाख टन वजन होगा।

भूकंप से मंदिर झुक भी गया तो लिफ्ट सीधी चलती रहेगी।

लिप्ट दो सेकेंड में आठ मीटर चलेगी।

मंदिर 55 मीटर गहरा होगा, जबकि दुबई के बुर्ज खलीफा इमारत की गहराई 50 मीटर है।

श्रद्धालुओं को द्वापर युग की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर परिसर में 12 वन बनाए जाएंगे। ये पूरी तरह कृष्णकालीन लगेंगे।

पहले तीन तलों पर चैतन्य महाप्रभु, राधा, कृष्ण, बलराम के मंदिर होंगे।

यह भी पढ़ें

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला