2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

भारतीय किसान यूनियपन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर निकले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 8:15 PM IST

BKU Worker Protest

मथुरा में किसानों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में मथुरा पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर की घेरेबंदी कर प्रदर्शन किया। किसान पैदल मार्च निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष तौमर ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की, जिनमें धान रोपाई के दौरान नहरों में पानी की कमी औऱ तहसीलों में पनपते भ्रष्टाचार की समस्या प्रमुख थी।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर बेटे को तोहफे में देना चाहती थी साइकिल, पति के इन्कार करने पर दे दी जान

पुलिस ने की रोकने की कोशिश

कई गावों के किसान बड़ी संख्या में बसों और टैक्टरों से मथुरा पहुंचे। सुऱक्षा कारणों के मद्देनजर मथुरा पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट के रास्ते में कई स्थानों पर रोकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा किसानों को रोकने की लाखों कोशिशों के बावजूद किसानों ने बिना किसी यातायात साधन के ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया और मथुरा में पैदल मार्च निकालते हुए डीएम कार्यालय जा पहुंचे।

यह भी पढ़ें- जयपुर में ट्रेन से रिवॉल्वर का पार्सल चोरी करने वाले पुलिस ने दबोचे

समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के मुताबिक, किसानों के समक्ष आने वाली समस्याएं ज्यों की त्यों हैं, इन्हें न तो अफसर गंभीरता से लेते हैं और न ही कर्मचारी अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने साफ सफाई की समस्या को लेकर भी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अधीक्षण अभियंता का कहना है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस पुलिस अधिकारी की स्कूल छात्राएं हुईं जबरदस्त फैन, जानिए क्या है कारण
यह भी पढ़ें- Breaking: मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद, मैनपुरी में पुलिस के सामने गोलियों से युवक को भूना, मौत

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश