मथुरा

प्रवीण तोगड़िया ने दी भाजपा को अयोध्या कूच की चुनौती, देखें वीडियो

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने पूछा सवाल- गोडसे का मंदिर बनवाना था तो कार सेवा करवा कर कोठारी बंधुओं को क्यों मरवाया ?

3 min read
Sep 09, 2018
Prwaeen Togadia interrupts Narendra Modi 2019 Lok Sabha Elecation path
pravin togadiya

मथुरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि हिन्दुओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। मांग की कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए संसद में कानून बनाया जाए। गोडसे का मंदिर बनवाना था तो कार सेवा करवा कर कोठारी बंधुओं को क्यों मरवाया ? एससी-एसटी एक्ट पर मचे घमासान पर तोगड़िया ने कहा कि समाज को एक रहना चाहिए। मानव समाज में सभी जातियों का सम्मान होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या कूच की चुनौती भी दी।

यह भी पढ़ें

संसद में कानून बनाकर हो राम मंदिर का निर्माण

पत्रकारों से बातचत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य मुद्दों पर कानून बना रही है। भाजपा ने जिस राम मंदिर का वादा किया था, उस पर कोर्ट के निर्णय की बात कह रही है। जिस तरह सरदार पटेल ने संसद में कानून बनाकर सोमनाथ मंदिर बनवाया था, ऐसे ही संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। न कोर्ट के निर्णय से और न वार्ता से।

यह भी पढ़ें

हिन्दुओं को मिटने नहीं देंगे

डॉ. प्रवीण तोगड़िया मथुरा के सौंख क्षेत्र में नगला अक्खा में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि देश में इस समय विषम परिस्थितिया हैं। हिंदुओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारे हजारों वर्ष पुराने वैभवशाली इतिहास को मिटाने की साजिश हो रही है। जबकि पुरातन काल से ही हिन्दू और भारत देश विश्व की गतिविधियों का केन्द्र रहा है, लेकिन सरकारों की कार्यशैली से देश में हिन्दू निरंतर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। हमारा नारा है कि भारत से हिन्दुओं को मिटने नहीं देंगे। उनको उपेक्षित नहीं होने देंगे। परिषद का लक्ष्य हिन्दुओं को सम्मान वापस दिलाना है।

यह भी पढ़ें

भाजपा ने राम मंदिर का वादा किया था

प्रवीण तोगड़िया ने कहा भाजपा में अयोध्या कूच करने की हिम्मत नहीं है, लेकिन वह अक्टूबर में लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराएंगे, लेकिन केंद्र में भाजपा को 4 साल हो गए। सरकार के पास ट्रिपल तलाक पर कानून बनाने का समय है, रात 12 बजे जीएसटी कानून बनाने का समय है जबकि इन दोनों का तो वादा भी भाजपा ने नहीं किया था। हां राम मंदिर का वादा किया था और इसी वादे पर 8 करोड़ लोगों से सवा रुपया, 30 करोड़ लोगों से रामशिला का पूजन, लाखों लोगों से कार सेवा करवाकर सैकड़ों जवानों का बलिदान कराया था। इस सबका अर्थ है कि भाजपा ने यह सब राम मंदिर के लिए नहीं किया था। क्या भाजपा ने यह सब सत्ता में आने के लिए किया था? ऐसा है तो यह भाजपा की राम के साथ एक बहुत बड़ी वादाखिलाफी है।

यह भी पढ़ें

Published on:
09 Sept 2018 11:25 am