26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act: ठाकुरों के 22 गांव की महापंचायत आज, देवकीनंदन ठाकुर करेंगे बड़ा ऐलान

ठाकुरों की बाईसी में हो रही महापंचायत में सवर्ण और ओबीसी समाज लामबंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Sep 2018, 10:32 AM IST

आगरा। SC ST Act के खिलाफ ठाकुर के 22 गांव महापंचायत करने जा रहे है। रविवार को होने वाली इस महापंचायत में सवर्ण और ओबीसी समाज लामबंद है। महापंचायत में 6 सितंबर को बंद के दौरान हुए बवाल के बाद दर्ज हुए मुकदमों का विरोध किया जायेगा, वहीं आगे की रणनीति तय की जायेगी। इस महापंचायत में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के आने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: भारत बंद की आग में जल उठा आगरा, दलित और सवर्णों के बीच जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने दागे टीयर गैस के गोले, देखें वीडियो

तैयार हुआ सैमरा
खंदौली क्षेत्र में ठाकुरों की बाईसी से बड़ी खबर है। बाईसी यानि ठाकुरों के 22 गांव। इन गांव में एससी एसटी एक्ट को लेकर विरोध जारी है। आज दोपहर 12 बजे होने वाली महापंचायत के लिए गांव गांव जनसंपर्क किया गया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। इसके बाद रविवार को होने वाली इस महापंचायत की तैयारियां पूरी हुईं।

ये भी पढ़ें - 6 सितंबर को bharat band के बाद सवर्णों ने दी ये बड़ी चेतावनी, कहा अब नहीं मानी बात, तो....

पुलिस अलर्ट
वहीं सैमरा में प्रस्तावित इस महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सैमरा के रामलीला मैदान पर भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि 6 सितंबर को दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में एससी एसटी एक्ट का जमकर विरोध हुआ था। इस विरोध के दौरान कई जगह हिंसक घटनायें भी हुईं। इस बवाल के डर को देखते हुए अब प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिसके चलते एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो इस महापंचायत की पल पल की रिपोर्ट आलाधिकारियों तक पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गईं भाजपा की महिला विधायक, उड़ गये होश और फिर...,देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग