29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेता ने बताई अटल जी के गांव के विकास की हकीकत…, देखें वीडियो

जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया द्वारा अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:47 AM IST

Shyam Bhadoria

Shyam Bhadoria

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच, तो वहां प्रदेश के तमाम नेता मौजूद दिखे, लेकिन खास बात ये रही कि इन सबके बीच जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया मुख्यमंत्री के सबसे नजदीक रहे। सीएम योगी ने मंदिर में पूजा पाठ किया, जिसके बाद रानी घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान श्याम भदौरिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दिये।

ये भी पढ़ें - चाहते हुए भी अटल जी के पैतृक निवास नहीं पहुंच पाये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये बड़ा कारण

ये बोले श्याम भदौरिया
जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया द्वारा अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। साथ ही अपने सुझाव भी दिये। जिन पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख रहा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय का केशव धाम है, उसी तर्ज पर अटल धाम बने। इसी पर निरंतर विचार हो रहा है। बता दें कि जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने मुख्यमंत्री की अगवानी की, गुलदस्ते भेंट किए और उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बटेश्वर के यमुना रानी घाट के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी ने अटल जी के गांव में की ये बड़ी घोषणा, बताया किस तरह होगा गांव का विकास

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा, शिक्षा विभाग आशुतोष टण्डन गोपाल जी, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, राम प्रताप सिंह चौहान, योगेन्द्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, आयुक्त अनिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द, उप पुलिस महा निरीक्षक लव कुमार, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक तथा मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान इस खास मेहमान पर रहीं सबकी निगाहें, पहली बार आईं बटेश्वर

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग