मथुरा

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कार शीशा तोड़ करते थे चोरी

पकड़े गए दोनों शातिर प्रसिद्ध शनि देव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान पार कर देते थे।
2 min read
• •
Jan 16, 2018
दो बदमाश गिरफ्तार

मथुरा। पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी फरार हो गया है। पकड़े गए दोनों शातिर मथुरा के प्रसिद्ध शनि देव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान पार कर देते थे। दोनों के पास से अवैध असलहा समेत काफी सामान बरामद हुआ है।


दो बदमाशों को पकड़ा, एक फरार
कोसी पुलिस के लिए मथुरा के शनिदेव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चुराने वाला गिरोह सिर दर्द बना हुआ था। आये दिन कोई न कोई श्रद्धालु शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच रहा था। इस गिरोह को पकड़ने के लिए कोसी पुलिस ने मंगलवार को एक टीम बनाई और मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी रामौतार उर्फ़ बन्दर व बाबू को पकड़ लिया, जबकि इनका एक साथी महावीर भाग गया।


बदमाशों के पास ये सामान मिला
एसपी देहात आदित्य शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाशों के पास से पांच मोबाइल फोन, तीन पैन कार्ड, नौ एटीएम कार्ड, पांच ड्राइविंग लाइसेंस, तीन आधार कार्ड, दो आरसी, सात वोटर आईडी, एक मारुति कार सेंट्रल लॉकिंग चाबी सहित 2750 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही इन दोनों के पास 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं।

चौकी इंचार्ज पर किया था फायर
बता दें कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस पहले भी प्रयास कर चुकी है। उस वक्त कोकिलावन चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरि पर फायर कर ये बदमाश फरार हो गए थे। जिसमें चौकी इंचार्ज बाल बाल बचे थे। लेकिन इस बार ये दोनों बदमाश नहीं बच सके और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

Published on:
16 Jan 2018 07:23 pm
Also Read
View All
‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा