मथुरा

घोड़ी पर बैठा रहा दूल्हा, बैंड वालों को पकड़ थाने ले गई पुलिस

सभी बाराती नाच गाने के साथ आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी अचानक बैंड वाले गायब हो गए और दूल्हा उदास होकर घोड़े पर बैठा देखता रह गया।

2 min read
Nov 25, 2020
groom.jpg
,,

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क.

मथुरा. एक लड़का लड़की के लिए शादी का दिन उसके जीवन का सबसे खूबसूरत दिन होता है। मथुरा के एक नौजवान के लिए भी था। पूरे ठाठ के साथ बारातियों संग अपनी दुल्हन को लेने वह घोड़ी पर सवार होकर निकला। बैंड वाले भी गानों से दूल्हे के साथ बारातियों का जोश बढ़ा रहे थे। सभी नाच गाने के साथ आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी अचानक बैंड वाले गायब हो गए और दूल्हा उदास होकर घोड़े पर बैठा देखता रह गया। पता चला कि बैंड वालों को पुलिस थाने ले गई। वजह थी सड़क पर बैंड बाजे का शोर। हालांकि मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने बैंड वालों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

यह है मामला-
मामला थाना कोसीकलां क्षेत्र का है। यहां दूल्हा घोड़ी पर सवार हुआ तो बैंड बाजे वाले भी गानों को धुन बजाने लगे। घुड़चढ़ी कोसीकलां थाने के सामने पहुंची तो शोर सुनकर पुलिस ने बैंड वालों को वहीं रोक लिया और सभी को थाने में बिठा लिया। यह सब देख घोड़ी पर बैठा दूल्हा उदास हो गया। बैंड वालों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने को खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने पर कस्बे के संभ्रात नागरिक थाने पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।

हिदायत देकर छोड़ा-

काफी देर बाद पुलिस ने बैंड बाजे वालों को माफी मांगने पर यह हिदायत देकर छोड़ा कि अब वे सड़क पर नहीं विवाह स्थल पर ही बैंड बजाएंगे। एसएचओ प्रमोद पंवार ने बताया कि केवल विवाह स्थल में ही बैंड-बाजे बजाए जाएंगे, सड़क पर नहीं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

Published on:
25 Nov 2020 08:59 pm