मथुरा

प्रेमानंद महाराज दर्शन देने के लिए आश्रम से बाहर आए, उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़, एक महिला की तबीयत बिगड़ी

Premanand maharaj latest news वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलकर भक्तों को दर्शन देने की खबर सुन बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी भीड़ में एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इधर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए महान संतों के आने का क्रम बना हुआ है।
2 min read
Oct 16, 2025
प्रेमानंद महाराज ने दिए दर्शन (फोटो सोर्स- 'X' Premanand Maharaj वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' Premanand Maharaj वीडियो ग्रैब

Premanand maharaj latest news वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की रात में होने वाली पदयात्रा बीमारी के कारण स्थगित चल रही है। लेकिन भक्तों की भीड़ लगातार बनी हुई है कि "कब बाबा के दर्शन हो जाए"। बुधवार की सुबह अचानक बड़ी संख्या में बाबा के भक्त परिक्रमा मार्ग पर इकट्ठा होने लगी। जंगल में आग की तरह यह बात फैल गई कि बाबा प्रेमानंद महाराज सुबह 4 बजे श्री हित राधा के लिए कुंज आश्रम आ रहे हैं। इसी भीड़ में एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। महिला काले रंग का सूट पहने हैं। एक युवक कंधे में लेकर जाता दिखाई पड़ रहा है। आगे चलकर आश्रम वाली गली में घुस जाता है।

महान संतों के आने का क्रम जारी

वृंदावन में राधा केली कुंज देश के महान संतों के समागम का केंद्र बन गया है। साधु संत भी प्रेम महाराज प्रेमानंद महाराज की बीमारी की खबर सुनकर मिलने आ रहे हैं। पिछले दोनों में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात की। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। दोनों संतों का मिलन देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। ‌

बीमारी के कारण पदयात्रा स्थापित

बीमारी के कारण प्रेमानंद महाराज रात की पदयात्रा स्थगित कर दी गई। लेकिन उनकी बीमारी की खबर से बाबा के भक्तगण काफी परेशान है। देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। भक्तों की भावनाओं को देखते हुए प्रेमानंद महाराज राधा केली कुंज से निकलकर बाहर आते हैं और खड़े हुए लोगों को दर्शन देते हैं। इसी क्रम में बीते बुधवार को परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। रात से ही लोगों ने घेरे बंदी कर ली। भीड़ भी बढ़ रही थी।‌

भीड़ में महिला हुई बीमार

अचानक भीड़ में बैठी एक महिला की तबियत बिगड़ गई।‌ उसे कंधे में लेकर एक युवक लेकर दौड़ता दिखाई पड़ रहा है। लेकिन महिला के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। प्रेमानंद महाराज सुबह के समय अपने आश्रम से निकालकर लोगों को दर्शन देते हैं।

Updated on:
16 Oct 2025 09:53 am
Published on:
16 Oct 2025 09:53 am