Saint Premananda Maharaj meeting with military brothers मथुरा के वृंदावन में बड़ी संख्या में फौजी भाइयों ने आज संत प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संत प्रेमानंद महाराज ने देशवासियों से अपील की कि फौजी भाइयों का आदर और सम्मान करें।
Saint Premananda Maharaj meeting with military brothers मथुरा के वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज वराह घाट में विशेष दिन रहा। जब फौजी भाइयों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस मौके पर फौजी भाइयों के साथ संत प्रेमानंद महाराज की एक आंतरिक वार्ता हुई। 26 जनवरी के अवसर पर बड़ी संख्या में फौजी भाई वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर फौजी भेंट भी लेकर थे। दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज का फौजियों के प्रति विशेष लगाव है। पदयात्रा के दौरान भी फौजी मिल जाएं तो उन्हें रुक कर सम्मानित करते हैं। आज वही मुलाकात में संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि 26 जनवरी को आपने दर्शन दिया, हमें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने फौजी भाइयों का स्वागत भी किया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन पहुंचे फौजी भाइयों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस मौके पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप लोगों का स्वागत है। हृदय से आप लोगों को बहुत प्यार करते हैं। आप भारतीय सैनिक बहुत बड़ी तपस्या कर रहे हैं। भारतवासियों से प्रार्थना करते हैं कि अगर थोड़ी सी भी राष्ट्रीयता है तो राष्ट्र सैनिकों का आदर कीजिए। इन्हें नौकर मत समझिए। यह राष्ट्र पर बलिदान देने वाले वीर हैं। इन्हें नमस्कार करना चाहिए।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमारे राष्ट्र सैनिक पहाड़, हिमालय पर सीमा पर जहां लगा दिए जाएं, वहां पर कष्ट सहते हुए हमको अंदर सुरक्षित रखते हैं। हम अंदर यदि सुरक्षित हैं, तो इसका मुख्य कारण आप लोग हैं जो सीमा पर कष्ट सह रहे हैं। हम यहां आनंद इसलिए मना रहे हैं कि हमारे सैनिक सीमा पर खड़े होकर तपस्या कर रहे हैं।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम आनंद मानते हैं क्योंकि आप गोलियां खा रहे हैं। हम यहां आनंद मानते हैं और आप वहां गोलियां खा रहे हैं। इसलिए हम पूरे भारतवासियों से प्रार्थना कर रहे हैं कि अपने राष्ट्रीय सैनिकों का सम्मान करें। उनका आदर किया जाए। जो हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा में लगे हैं, उनसे बढ़कर कोई नहीं है। इस पर भारत फौजी भाइयों ने कहा कि बाबा आप स्वस्थ रहिए, कृपा बरसाए। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भारत माता की जय।