मथुरा

इरफान खान, ऋषि कपूर के बाद लॉकडाउन में इस अभिनेता का हुआ निधन, परिवार का आरोप – नहीं मिला इलाज

लॉकडाउन के दौरान बाॅलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर व इराफान खान के बाद फिल्म 'रेडी' फेम मोहित बघेल ने भी दुनिया का अलविदा कह दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2020, 9:38 PM IST
Mohit Baghel
Mohit Baghel

मथुरा. लॉकडाउन के दौरान बाॅलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर व इरफान खान के बाद फिल्म 'रेडी' फेम युवा कलाकार मोहित बघेल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। मूलतः मथुरा के रहने वाले युवा बाॅलीवुड कलाकार मोहित बघेल शनिवार सुबह कैंसर से हार गए। वह महज 27 साल के थे, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होंने बाॅलीवुड में अपनी धाक जमाई थी। सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी', सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा अभीनित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' सहित कई अन्य फिल्मों में अपनी अदाकारी से उन्होंने बाॅलीवुड में ब्रज की चमक बिखेरी थी।

मथुरा में ही थे मोहित-

मोहित काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अंतिम समय में वह मथुरा में ही थे। शनिवार सुबह 10 बजे के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसपर परिजन उन्हें तुरंत लेकर नयति अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने मोहित को भर्ती करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते मोहित की हालत और बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना था कि अगर अस्पताल में सही समय पर इलाज मिल जाता तो मोहित की जान बचाई जा सकती थी। मोहित के एक मित्र का कहना कि इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई।

पैतृक गांव में होगा दाह संस्कार-

उनकी मौत की खबर से एक ओर बाॅलीवुड में शोक की लहर वहीं ब्रज के लोग भी गमगीन हैं। मोहित हास्य मंच से भी लंबे समय तक लोगों को हंसाते रहे लेकिन जब उनके चाहने वालों ने उनकी मौत की खबर सुनी तो वह सभी अब मायूस हैं। मोहित बघेल का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला