
57 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 5 की अब तक हो चुकी मौत
मथुरा. जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन रोज बढ़ रहा है। बुधवार को कस्बा फरह निवासी एक ही परिवार के छह लोगों को रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57 पर पहुंच गई है जबकि अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों को संख्या भी 5 हो गई है।
सीएमओ डॉ. संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि कस्बा फरह में पूर्व में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित महिला मरीज का इलाज किया जा रहा था जबकि उसके परिवार के अन्य लोगों को क्वारन्टीन किया गया था। इसके बाद मंगलवार देर रात प्राप्त हुए रिपोर्ट में महिला के 6 अन्य परिवारीजनों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
वहीं सीएमओ ने बताया कि इससे पहले प्राप्त हुई रिपोर्ट में शहर के कठौती कुआं क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक मथुरा में मील कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 57 पर पहुंच गया है। सीएमओ डाॅ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 5 है। जबकि 37 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
Published on:
20 May 2020, 8:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.