मथुरा

मथुरा में राजस्व टीम पर हमला, लेखपाल-निरीक्षक को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, जानिए क्यों हुआ विवाद

मथुरा जिले में राजस्व विभाग की टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 7:57 PM IST
mathura news

यह विवाद गौशाला की जमीन के निरीक्षण के दौरान हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

क्यों हुई पिटाई, क्या है पूरा मामला? 

मथुरा के चौमुहां स्थित थाना जैंत क्षेत्र के धोरेरा खादर गांव में हसानंद गौशाला की जमीन की नपत (मापन) करने के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार कर रहे थे, जिनके साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी मौजूद थे। जब टीम निरीक्षण करने लगी, तो पहले से मौजूद ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

टीम के अधिकारियों को पीटा गया

हमले में राजस्व निरीक्षक राकेश यादव और लेखपाल संजय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह टीम के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को खदेड़ रहे हैं।  

पुलिस ने मामला दर्ज किया

घटना के बाद नायब तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हमले के पीछे जमीन विवाद का मामला हो सकता है। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

आस पास के लोगों की मानें तो राजस्व टीम किसानों की खड़ी हुई फसल को राजस्व टीम जेसीबी और ट्रैक्टर से नष्ट कर रही थी। फसल को बर्बाद होता देख किसान आक्रोशित हो गए और राजस्व टीम पर हमला बोल दिया।

Updated on:
27 Mar 2025, 7:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला