मथुरा

भाजपाई होकर ही मथुरा में नाच सकीं सपना चौधरी!

-मथुरा में सपना चौधरी का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत-दिन में ली भाजपा की सदस्यता, रात को मथुरा हुआ कार्यक्रम-इससे पहले कई बार कार्यक्रम तय हुए लेकिन भारी विरोध के चलते जिला प्रशासन को रद्द करने पड़े-इस बार न कोई विरोध हुआ, न जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था की समस्या आई
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 8:27 PM IST
Feature image

मथुरा। हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी और मथुरा का रिश्ता कुछ खास बन गया है। मथुरा में सपना का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत भी माना जा रहा है। मथुरा की सरजमीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपना चौधरी को तब तक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं करने दिया जब तक वह भाजपाई नहीं हो गईं। यह भी संयोग ही है कि भाजपा में विधवत रूप से शामिल होने के बाद ही सपना का पहला कार्यक्रम मथुरा में ही हुआ।

बता दें कि इससे पहले तीन बार मथुरा में सपना चैधरी के कार्यक्रम तय हुए और तीनों बार आयोजकों को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। एक बार तो सपना चौधरी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मथुरा में आ भी गईं लेकिन एनमौके पर उन्हें वापस जाना पड़ा। हर बार जिला प्रशासन की यही दलील होती थी कि कानून व्यवस्था बनाने में मुश्किल आएगी। जिला प्रशासन की दलीलों को सहारा देने के लिए भाजपा के संगठन सक्रिय हो जाते थे। महिला संगठन जिला प्रशासन को सपना के कार्यक्रम को रद्द करने के लिए लगातार ज्ञापन देकर प्रदर्शन करते थे। इसके पीछे सपना के कार्यक्रम को ब्रज संस्कृति के अनुकूल नहीं होने और अश्लील होने की दलीलीं दी जाती थीं।

यह सब तब तक जारी रहा जब तक कि सपना विधवतरूप से भाजपा में शामिल नहीं हो गईं। इससे पहले उनकी नजदीकियां कांग्रेस के साथ थीं। विगत लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी खूब रही थीं। हालांकि खुद सपना चौधरी की तरफ से कभी इस तरह का कोई बयान नहीं आया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से मथुरा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा में देरी की वजह सपना चौधरी को ही माना गया था। हालांकि लोकसभा चुनाव के बीच ही सपना भाजपा के करीब आ गईं थीं, इसके बाद भी उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की थी। सपना ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली तो उनका कार्यक्रम भी मथुरा में नहीं हो सका। सात जुलाई को दिल्ली में भाजपा की विधवत सदस्यता ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही सपना मथुरा में स्टेज पर उतरीं और अपना कार्यक्रम कर सकीं। लोगों में चर्चा इस बात की भी है कि सपना शायद सपना चौधरी भी मथुरा में कार्यक्रम करना चाहती थीं। यही वजह रही कि सपना चैधरी ने भाजपा की सदस्यता लेने के कुछ देर बाद ही मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।

Updated on:
8 Jul 2019, 8:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला