मथुरा

दिनदहाड़े पंखे से लटका मिला सिपाही का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जानें पूरा मामला

आशीष के पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात भी कह रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 3:11 PM IST
दिनदहाड़े पंखे से लटका मिला सिपाही का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जानें पूरा मामला

मथुरा के थाना नौहझील इलाके के एक मकान में किराए पर रह रहे आशीष पुत्र देवेंद्र कुमार (25) का शव गुरुवार को पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक आशीष के पिता देवेंद्र ने अपने बेटे की हत्या का आरोप उसी के रूम पार्टनर सिपाही रोहित पर लगाया है। पिता का कहना है की रोहित ने हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है और उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि पहले उसको टॉर्चर किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। आशीष के परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात भी कह रहे हैं।

28 जून की शाम को हुईं थीं पिता से बात

आशीष के पिता का कहना है कि 28 जून की शाम को उनके बेटे आशीष का फोन आया था। फोन पर उसने घर में सभी का हालचाल लिया और लोगों से बातचीत की। उनका कहना है कि उनका बेटा आशीष आत्महत्या नहीं कर सकता।

क़रीब दो वर्ष पहले हुआ था पुलिस में भर्ती

बता दें कि मृतक आशीष मेरठ के गांव बटावली बेसम्मा का रहने वाला है। 2020 में आशीष उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग के बाद उसकी 28 मई 2021 को थाने में पोस्टिंग हुई थी। आशीष और उसके साथी एक ही किराए के मकान में रहते थे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला