2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए ऐसा उतावलापन, सगाई होते ही मंगेतर को लेकर फुर्र हो गया युवक

मुरादाबाद की युवती का विवाह संभल जिले के युवक के साथ तय किया गया था। करीब एक महीने पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। लेकिन शादी की तैयारियों के चलते तारीख फाइनल नहीं हुई थी। वहीं उतावलेपन में आकर युवक अपनी मंगेतर को लेकर फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 29 Jun 2022, 10:55 AM IST

शादी के लिए ऐसा उतावलापन, सगाई होते ही मंगेतर को लेकर फुर्र हो गया युवक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शादी की इतनी जल्दी थी कि वह सगाई होते ही अपनी मंगेतर को लेकर फरार हो गया। उधर युवती के परिजनों ने हाथ जोड़कर युवक से खूब गुहार लगाई कि वह शादी के बाद युवती को विदा करेंगे। लेकिन युवक ने उनकी एक न सुनी। वह अपनी होने वाली पत्नी को घर भेजने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजनों ने परेशान होकर युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं युवक को अब पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

शादी की तारीख नहीं थी फाइनल

मामला मुरादाबाद जनपद के अगवानपुर का है। यहां की निवासी एक युवती का विवाह संभल जिले के निवासी युवक के साथ तय हुआ था। दोनों पक्षों की बातचीत और रजामंदी के बाद एक महीने पहले युवक और युवती की सगाई का कार्यक्रम पूरा किया गया था। जिसके बाद तय किया गया था कि आने वाले गंगा स्नान के बाद दोनों की शादी की जाएगी। इस दौरान युवती के परिजनों ने शादी में की जाने वाली तैयारियों को लेकर युवक के परिजनों से कुछ समय मांगा था। जिसकी वजह से शादी की तारीख तय नहीं हो सकी थी। उधर, शादी फाइनल होते ही युवक और युवती भी आपस में बातचीत करने लगे थे।

यह भी पढ़े - अनोखी बारात: बुलडोजर पर बैठकर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बारातियों ने लगाए 'जय हो बुलडोजर बाबा' के नारे

युवती से मिलने आया था युवक

आरोप है कि करीब दस दिन पहले युवक ने अपनी मंगेतर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी और वह उससे मिलने अगवानपुर आया था। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद युवक अपने साथ युवती को लेकर चला गया। वहीं जब युवती के परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो उसने युवती को बाजार घूमने की जानकारी दी थी। जब देर शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिजन करीब एक सप्ताह तक युवती को घर वापस भेजने की युवक से गुहार लगाते रहे लेकिन युवक अपनी होने वाली पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं था।

यह भी पढ़े - Bareilly: प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, घबराकर प्रेमिका ने पी लिया जहर, जानें पूरा मामला

युवती को परिजनों को सौंपा गया

बताया जाता है कि रोज रोज कहने के बावजूद भी जब युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा तो युवती के परिजनों ने परेशान होकर सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद करने के बाद उसके स्वजन को सौंप दिया। यह पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चौकी प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज युवती को बरामद मेडिकल कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई होगी।