2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखी बारात: बुलडोजर पर बैठकर निकाह करने पहुंचा दूल्हा, बारातियों ने लगाए ‘जय हो बुलडोजर बाबा’ के नारे

दूल्हा बादशाह बड़े धूम धाम के साथ 6 बुलडोजरों को सजाकर अपनी बारात लेकर बहराइच पहुंचा। इस दौरान बाराती भी मजे से डीजे की धुन पर नाच रहे थे। जिसे देखने के लिए रास्ते भर में लोगों का हुजूम लग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Jun 2022, 4:50 PM IST

अनोखी बारात: बुलडोजर पर बैठकर निकाह करने पहुंचा दूल्हा, बारातियों ने लगाए 'जय हो बुलडोजर बाबा' के नारे

अभी तक शादी में अच्छी से अच्छी गाड़ियों से बारात जाने का क्रेज था। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल आया है, तब से युवाओं में 'बुलडोजर' का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बुलडोजर का जलवा इस वक्त युवाओं में कुछ इस तरह समाया हुआ है कि लोग अब शादी विवाह में भी घोड़े गाड़ी, हाथी और कार को छोड़कर बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में बुलडोजर से शादी का एक वाक्य बहराइच जनपद से सामने आया है। यहां पर एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बुलडोजर से पहुंचा। जिसके बाद बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

बुलडोजर लेकर आया बादशाह दुल्हा

जानकारी के मुताबिक युवक की शादी बहराइच जिले के लक्ष्मणपुर निवासी सलीम की बेटी तय हुई थी। बस फिर क्या था, अपने निकाह को यादगार बनाने के लिए श्रावस्ती जिले के आला गांव निवासी मोहन का बेटा बादशाह शनिवार यानी 18 जून को दूल्हा बनकर बड़े धूम धाम के साथ 6 बुलडोजरों को सजाकर अपनी बारात लेकर बहराइच पहुंचा। इस दौरान बाराती भी मजे से डीजे की धुन पर नाच रहे थे। जिसे देखने के लिए रास्ते भर में लोगों का हुजूम लग गया।

यह भी पढ़े - खनन माफिया पर कार्रवाई करने गई नायब तहसीलदार की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, की अंधाधुंध फायरिंग

जय हो बुलडोजर बाबा के लगे नारे

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जब बारात शादी के लिए चल रही थी तो 'जय हो बुलडोजर बाबा की' लोगों ने लगाए गए। इतना ही नही जब बारात शादी वाले गांव में पहुंची तो लोगा अपने घरों के छतों और बालकनियों में पहुंच गए। बुलडोजर के साथ आई बारात को देखकर घरातियों और बरातियों में इस कदर उत्साह था कि चौक पर उन्होंने भी बुलडोजर बाबा की जय हो के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़े - Greater Noida: वकीलों ने दिन दहाड़े आफिस में घुसकर तहसीलदार की कर दी धुनाई, ये थी वजह

इसलिए बुलडोजर से पहुंची बारात

दरअसल लड़के पक्ष वाले अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बारात को बुलडोजर के साथ ले जाने का फैसला किया। शादी में आए प्रधान ने बताया कि हाथी, घोड़े और कार पर बारात तो सभी लाते हैं, लेकिन इस शादी को यादगार चाहते थे। इसीलिए हम लोग बुलडोजर से बारात लेकर आने का फैसला किया। घरातियो ने इस अनोखी शादी का जमकर स्वागत किया और निकाह होने बाद विदाई की रस्म पूरी कर लड़की को विदा किया।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश