2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida: वकीलों ने दिन दहाड़े आफिस में घुसकर तहसीलदार की कर दी धुनाई, ये थी वजह

ग्रेटर नोएडा में एक आदेश की नकल लेने का आवेदन किया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी। लेकिन आवेदन नहीं मिलने पर गुस्साए वकीलों ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Jun 2022, 11:41 AM IST

Greater Noida: वकीलों ने दिन दहाड़े आफिस में घुसकर तहसीलदार की कर दी धुनाई, ये थी वजह

ग्रेटर नोएडा: तहसील सदर में शनिवार को कुछ वकीलों ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। दरअसल यहां एक आदेश की नकल नहीं मिलने कोल लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए कुछ वकीलों ने तहसीलदार के आफिस का दरवाजा बंद कर तहसीलदार की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग कार्यालय पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। सुरक्षाकर्मी और तहसील के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उनकी जान बचाई है। वहीं हमले में तहसीलदार के कपड़े फट गए और चोट भी आई है। तहसीलदार ने कुछ वकीलों पर पिटाई का आरोप लगाया है और छह के खिलाफ इकोटेक वन थाने में शिकायत दी है। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - खनन माफिया पर कार्रवाई करने गई नायब तहसीलदार की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, की अंधाधुंध फायरिंग

जानें क्या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सदर तहसील में तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा है। यदुवंश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। वह करीब साढ़े चार बजे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था। उसी समय कैलाशपुर गांव के रहने वाले वकील अनिल भाटी, विनय चपराणा, अजहरुद्दीन सैफी, उज्जवल भाटी, तुषार भाटी और ठाकुर विजेंद्र सिंह को लेकर आए और सीधे उसके कार्यालय कक्ष में घुसकर और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने तहसीलदार यदुवंश कुमार पर जानलेवा हमला कर गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद यदुवंश कुमार ने शोर मचाया। जिसे सुनकर गार्ड सुनील सहित अन्य गार्ड ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और उसे वकीलों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद अनिल भाटी जान से मारने धमकी देते हुए अपने साथियों संग फरार हो गया। साथ ही वह सरकारी दस्तावेज उठाकर ले गए। आरोप है कि उन्होंने दफ्तर की कई फाइलों को भी फाड़ दिया।

यह भी पढ़े - Greater Noida: 12वीं मंजिल से लटक रहे दोस्त को बचाने गया था अब्दुल, तभी हुआ भयंकर हादसा, जानें पूरा मामला

मामले की जांच शुरू

उधर, तहसीलदार द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने तहसीलदार का मेडिकल कराया है। जिसके बाद अधिवक्ता अनिल भाटी, विनय चपराना, उज्ज्वल भाटी, तुषार भाटी, बिजेंद्र सिंह और अजुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक आदेश की नकल लेने का आवेदन किया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी। अधिकारियों ने तहसीलदार को निर्देशित किया था कि अगर किसी को इसमें आपत्ति है तो वही बात पत्र में लिखकर आवेदनकर्ताओं को दे दें। नकल नहीं मिलने पर विवाद होना बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश