31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida: 12वीं मंजिल से लटक रहे दोस्त को बचाने गया था अब्दुल, तभी हुआ भयंकर हादसा, जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट में काम चल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से गिरकर दोनों मजदूरों की जान चली गई। हादसे के बाद मामले की जांच ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Jun 2022, 10:00 AM IST

Greater Noida: 12वीं मंजिल से लटक रहे दोस्त को बचाने गया था अब्दुल, तभी हुआ भयंकर हादसा, जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर में बिल्डरों की लापरवाही के चलते फिर एक हादसा हुआ है, जिसमें लिफ्ट बनाने के लिए छोड़ी गई जगह से 12वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। इससे पहले भी सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी में नौवीं मंजिल के शाफ्ट में दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। फिलहाल मामले की जांच ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कर रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों मजदूरों बिसरख कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।

यह भी पढ़े - UP Board Results 2022: गाजियाबाद जेल में बंद हत्यारोपी ने हासिल किए 76% मार्क्स, 171 बंदियों ने पास की परीक्षाएं

जानें कैसे हुआ हादसा

एडीसीपी इलामारन जी. ने बताया कि गौर सिटी सेंटर में निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन साइट पर दो लिफ्ट लगने की जगह बनी हुई है। एक लिफ्ट लगने का कार्य चल रहा है, दूसरे के लिए जगह खाली है। 12वीं मंजिल पर खाली जगह के पास दो श्रमिक 35 वर्षीय मनोज मंडल व मोहम्मद अब्दुल 19 वर्ष साफ सफाई का काम कर रहे थे। अचानक मनोज का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह लिफ्ट के लिए बनी जगह में लटक गया। वहीं उनको बचाने के चक्कर में अब्दुल भी चपेट में आ गया। तभी अचानक दोनों 12वीं मंजिल से नीचे भूतल पर आ गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों को मौके पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - ग्रेटर नोएडा में चीनी नागरिक चला रहे थे 'लग्जरी बार', रोज करते थे अय्याशी, ऐसे खुली पोल

पहले भी लापरवाही से हो चुका हादसा

इससे पहले भी बिल्डर लापरवाही के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों की जान गई है। हाल में भी सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी में नौवीं मंजिल के शाफ्ट में दो बच्चों के गिरने से दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं इस हादसे के बाद मामले की जांच ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कर रही है। दरअसल बिल्डरो की निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा उपकरण का पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया था। लेकिन गौर सिटी सेंटर में निर्माणाधीन साइट पर पर सुरक्षा उपकरण का इंतजाम नहीं। यदि खाली जगह में जाल लगा होता तो दोनों मजदूरो की जान बच सकती थी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश