अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिस इमारत का पता लगाया उसके अंदर के डिजाइन चीनी शैली पर आधारित थे। इतना ही नहीं जांच में बार के अंदर चीजों के नाम भी चीनी लिपि में लिखे हुए थे। जबकि इनका हिंदी या इंग्लिश में कहीं भी उल्लेख तक नहीं था। अधिकारी के मुताबिक, संदेह है कि मादक द्रव्यों के सेवन जैसी अवैध गतिविधियां भी वहां जारी थीं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के इस गांव में तीन मंजिला इमारत में ज्यादातर चीनी नागरिक आगंतुक और मेहमान थे। यहां गुपचुप तरीके से बार का संचालन किया जा रहा था।