2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bareilly: प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, घबराकर प्रेमिका ने पी लिया जहर, जानें पूरा मामला

परिजनों का आरोप है कि युवक के उकसाने और उस पर दबाव बनाने पर ही युवती ने जान देने की कोशिश की। उन्होंने मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 Jun 2022, 1:36 PM IST

Bareilly: प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, घबराकर प्रेमिका ने पी लिया जहर, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के रूठ जाने पर जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि प्रेमी ने उससे फोटो मांगने की बात कही थी। जब फोटो नहीं मिली तो प्रेमी बार-बार जिद करता रहा, लेकिन प्रेमिका ने उसे अपनी फोटो नहीं भेजी। प्रेमी ने उसे वीडियो कॉल पर भी बात करने को कह लेकिन प्रेमिका ने उसके लिए भी मना कर दिया, जिससे प्रेमी नाराज हो गया। उसने धमकी दी कि कि वह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। प्रेमिका उसे लगातार फोन करती रही लेकिन प्रेमी ने उसका फोन नहीं उठाया। इस दौरान प्रमिका ने लगभग 40 बार उसे कॉल किया। इसके बाद भी जब प्रेमी ने फोन नहीं उठाया तो उसने घबराकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़े - Lucknow: अंसल ग्रुप पर ED की टेढ़ी नजर, अब लखनऊ पुलिस को पत्र लिखकर मांगी गई जानकारी

बरेली कॉलेज में पढ़ती थी युवती

मामला शहर के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि यहां बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का बैंक में काम करने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर घंटों बात किया करते थे। गुरुवार को प्रेमी ने प्रेमिका से WhatsApp पर फोटो मांगी। प्रेमिका ने फोटो देने से इनकार कर दिया। जब प्रेमिका ने फोटो देने से इनकार किया तो उसने गुस्से में जान देने की धमकी दी। प्रेमी ने कहा कि वह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। प्रमिका ने उसे कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। जिसपर प्रेमिका को लगा कि कहीं प्रेमी ने सच में ही सुसाइड ना कर लिया है। इसी बात से घबराकर प्रेमिका ने भी रात को घर में पड़ा जहरीला पदार्थ पी लिया।

यह भी पढ़े - UP में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, DIG से लेकर कई जिलों के SP भी शामिल, देखें लिस्ट

फरार युवक की तलाश जारी

उधर, युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन युवती की हालत बिगड़ती चली गई। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं जब प्रेमी को प्रेमिका के जहर खाने की सूचना मिली तो उसने मैसेज किया कि अगर तुम्हें कुछ हुआ तो तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा। परिजनों का आरोप है कि युवक के उकसाने और उस पर दबाव बनाने पर ही युवती ने यह कदम उठाया। उन्होंने मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।