2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: योगी सरकार ने 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए, DIG से लेकर कई जिलों के SP भी शामिल

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। इनमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 Jun 2022, 10:19 AM IST

UP: योगी सरकार ने 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए, DIG से लेकर कई जिलों के SP भी शामिल

उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। इनमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। सरकार की तरफ से ये तबादले शुक्रवार की देर रात किए गए हैं जिसके मुताबिक, मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसकी सूचना 25 जून को राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिस में दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी सुभाष चन्द्र दुबे को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिली है। सुलतानपुर में तैनात व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा की तैनाती च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में कर दी गई है। च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं आईपीएस राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर करके मीरजापुर का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है।

यह भी पढ़े - Lucknow: अंसल ग्रुप पर ED की टेढ़ी नजर, अब लखनऊ पुलिस को पत्र लिखकर मांगी गई जानकारी

जानें कहां किस अधिकारी का तबादला

इसके अलावा सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से तैनात आईपीएस अविनाश पांडे को चंद्रभान की जगह मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि मऊ के पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नयिुक्‍त क‍िया गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात आईपीएस आरके भरद्वाज को बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़े - ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: NPCL घटाने जा रहा बिजली की दरें, जानें पूरा प्लान

आईपीएस यशवीर सिंह सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक न‍ियुक्‍त

इसके अलावा अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आईपीएस कवीन्‍द्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनाती दी गई है। आईपीएस सूर्यकांत त्रिपाठी की वर्तमान तैनाती मेरठ में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी में है। उन्हें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी बनाकर भेजा गया है। सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात आईपीएस यशवीर सिंह को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अमित कुमार आनंद को सोनभद्र जिले का कप्तान बना कर भेजा गया है।