मथुरा

राम रहीम की पैरोल अर्जी पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, देखें वीडियो

-आपातकाल लगाये जाने की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मथुरा आये सुब्रामण्यम स्वामी -बीएसए कालेज में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2019, 9:12 PM IST
Subramanian Swamy
राम रहीम की पैरोल अर्जी पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, देखें वीडियो

मथुरा। भाजपा सांसद और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार को आपात काल लगाये जाने की बरसी के अवसर पर बीएसए कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज से 44 साल पहले देश में आतापकाल लगाया था। सुब्रामण्यम स्वामी ने आपातकाल को भयानक घटना बताया। साथ ही इस दौरान उन्होंने राम मंदिर व राम रहीम की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया।

अपनी बेबाकी के लिए मसहूर सुब्रामण्यम स्वामी ने कहा कि राम मंदिर जल्द बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ी गलती की है जो विवादित जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली। जिस जमीन पर विवाद नहीं है उसे जल्द राम जन्मभूमि न्यास को सौंपा जाएगा। अगले दो साल में राम मंदिर बन जाएगा।

बिहार में हुई बच्चों की मौत पर उन्होंने कहाकि केंद सरकार राज्य, सरकार को केवल मदद कर सकती है। इस मामले में बिहार सरकार की लापरवाही है। हरियाणा सरकार द्वारा बलात्कार के आरोपी राम रहीम के मामले में नरमी बराते जाने के सवाल पर बोले कि राजीव गांधी की हत्यारी को पैरोल पर छोड़े जाने पर जब किसी ने विरोध नहीं किया तो राम रहीम पर विरोध क्यों किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला