मथुरा। मथुरा की सडकों पर झपकी के कहर ने तीन परिवारों की खुषियां छीन लीं। दुल्हान बाबुल के घर से बिदा होकर पीया के आंगन में पहुंचती इससे पहले ही रास्ते में झपकी ने उसका सुहाग लूट लिया, इस हादसे में दूल्हा सहित दो की मौत हो गई जबकि चार गंभीररूप से घायल हुए हैं। दूसरा हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ जहां ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।