9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Chunav 2019 में प्रचंड जीत का संकल्प लेकर सुनील बंसल ने करवाया था बड़ा अनुष्ठान, आज वृंदावन में दी पूर्णाहुति

BJP general Secretary Sunil Bansal ने लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम के बाद आज वृंदावन में पूर्णाहुति दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 25 Jun 2019, 5:21 PM IST

Sunil bansal

Loksabha Chunav 2019 में प्रचंड जीत का संकल्प लेकर सुनील बंसल ने करवाया था बड़ा अनुष्ठान, आज वृंदावन में दी पूर्णाहुति

आगरा। Loksabha Chunav 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने जीत के लिए सिर्फ काम और कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा नहीं किया बल्कि पार्टी के नेता वह ईश्वर की शरण में गए। धर्मनगरी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व ही एक अनुष्ठान शुरू किया गया। आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने इस अनुष्ठान में पूर्णाहुति दी।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे समेत दो की मौत

दरअसल वृंदावन (virndavan) में परिक्रमा मार्ग स्तिथ बाबा नीमकरोरी आश्रम (Babab Neemkarori Ashram) में भाजपा की लोकसभा चुनाव में जीत के उद्देश्य से अनुष्ठान शुरू किया गया। इस अनुष्ठान में मदतान से पूर्व से ही आज तक हवन यज्ञ चल रहा था। यह अनुष्ठान जीत का संकल्प लेकर संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने शुरू करवाया था। आद्यात्मिक गुरु डॉ अनुराग कृष्ण पाठक द्वारा किया जा रहा यह अनुष्ठान पूर् हुआ।

यह भी पढ़ें- चिन्ताजनकः धर्मनगरी के लोग भी टेंशन में, बढ़ रहे हिस्टीरिया के रोगी

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को संगठन महामंत्री सुनील बंसल हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के लिए नीमकरोरी आश्रम पहुंचे। यहां सुनील बंसल ने हनुमानजी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद सुनील बंसल ने आश्रम की यज्ञशाला में चल रहे हवन में पूर्णाहुति दी। यहां से सुनील बंसल आगरा पहुंचे जहां उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उपचुनाव के संबंध में बैठक की।