मथुरा

चोरों ने बनाया मकान को निशाना, सोने चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों रुपए की नकदी पर तो हाथ साफ किया ही उसके साथ-साथ घर में खड़ी स्कूटी को भी चोर ले गए।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 6:00 PM IST
Power Theft
चोरों ने बनाया मकान को निशाना, सोने चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान से चांदी और सोने के जेवरात सहित लाखों रुपए के सामान पर अपना हाथ साफ कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

भले ही योगी सरकार अपराध और अपराधियों को उत्तर प्रदेश से खत्म करने की बात करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आए दिन लूट हत्या डकैती और चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला चोरी का सामने आया है। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की महेंद्र नगर कॉलोनी में चोरों ने देर रात एक मकान को अपना निशाना बनाया। जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे तभी कुछ अज्ञात चोर मकान के अंदर घुसे और छत काटकर घर में से तोरी कर फरार हो गए। जब घर के सभी लोग जाग गए तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। कहीं अटैची तो कहीं कहीं कपड़े। घर के सदस्यों ने जब सामान को तितर-बितर देखा तो आंखें खुली की खुली रह गईं। अलमारी में से सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों रुपए की नकदी तो ले गए ही उसके साथ-साथ घर में खड़ी स्कूटी को भी चोर अपने साथ ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

वहीं मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र अधिकारी रिफाइनरी विनय कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जांच पड़ताल की गई। पीड़ित द्वारा तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला