8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने इलेक्ट्रानिक दुकान में धावा बोलकर लाखों के माल उड़ाए

वर्मा इलेक्ट्रानिक की दुकान में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग एक लाख रुपए का इलेक्ट्रानिक सामान और 30 हजार रुपए नकद राशि उड़ा ले गए

2 min read
Google source verification
 theft

theft

जबलपुर/गाडरवारा। स्थानीय वर्मा इलेक्ट्रानिक गैस वाले की दुकान में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग एक लाख रुपए का इलेक्ट्रानिक सामान और 30 हजार रुपए नकद राशि उड़ा ले गए। नगर के व्यस्त और मुख्य मार्ग स्थित दुकान में चोरी होना निश्चित ही एक गंभीर घटना है। बताया गया कि एक दिन पहले ही वर्मा का पुत्र अनिकेत वसूली करके तीस हजार रुपए लाया था। जो कि दुकान में रखे हुए थे। सुबह जब दुकान खोली तो तरह से सामान बिखरा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि चोरी को अंजाम देने वाले अपने साथ चार पहिया वाहन लाए थे। तभी तो टीवी एलसीडी बड़े-बड़े साउंड बॉक्स मोबाइल फोन एसीसिरज आदि ले गए। बहरहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।


लोगों के वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं
शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास जमाड़ा रोड पर प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। यहां हाल ही में पुरानी सड़क की बजाय नई सीसी सड़क बनाई गई है जो पुरानी सड़क से काफी ऊंची एवं पूर्व की सड़क की तुलना में संकरी है। पहले उक्त बाजार पलोटनगंज चौराहे के आगे से लेकर जमाड़ा रोड पर काफी दूर तक सड़क के दोनों ओर लगाया जाता था। हालांकि अब यह बाजार मुख्य सड़क के आजू-बाजू की गलियों तथा पुलिस लाइन क्वार्टर के पीछे पड़े खाली स्थान पर लगाया जाता है बावजूद इसके साप्ताहिक बाजार में कतिपय दुकानदार सड़क के किनारे दुकानें लगा लेते हैं। साथ ही बाजार में आने वाले लोगों के वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं।

वाहन गुजरने पर क्रासिंग के दौरान जाम लग जाते हैं

इसी सड़क में नई बाइपास रोड भी आकर मिली है। वहीं यह सड़क जमाड़ा, बरेली, कठौतिया, सीरेगांव, इमलिया, पिपरिया, बारहाबड़ा आदि अनेक गांवों की ओर भी जाती है। बाहर से आने वाले वाहन चालक बाइपास रोड से होकर यहीं से नगर में प्रवेश करते हैं। इससे सड़क पर चारपहिया वाहनों की धमाचौकड़ी लगी रहती है। बाजार के दिन दोपहर के बाद साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कोई चारपहिया वाहन गुजरने पर क्रासिंग के दौरान जाम लग जाते हैं, लोग देर तक जाम में फंसे रहते हैं।