10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को धक्का देकर निकले चोर को पत्नी ने पकड़ा, लेकिन…

पति को धक्का देकर निकले चोर को पत्नी ने पकड़ा, लेकिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 May 2018, 1:07 PM IST

theft in covered campus, theft ,covered campus, kolar, bhopal, bhopal police, bhopal news, bhopal patrika, crime in bhopal,

पति को धक्का देकर निकले चोर को पत्नी ने पकड़ा, लेकिन...

भोपाल। राजधानी में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। भोपाल में अशोनगर के बाद अब कोलार क्षेत्र में भी चोरी की घटना सामने आई है। कोलार में बने कवर्ड कैंपस राय पिंक सिटी में रहने वाले विजय सिंह के यहां भी करीब चार लाख की चोरी हो गई। बताया जा रहा है चोरों ने लगभग चार घंटों में चार लाख का माल साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार विजय अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पार्टी में गए हुए थे। रात करीब दो बजे जब वे पार्टी से लौटे तो चोर उनके घर पर मौजूद थे। पत्नी अर्चना ने चोरों पर हमला कर, उन्हें रोकने की कोशिश की। पर, चोरों ने चाकू से अर्चना पर हमला कर दिया और भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने दर्ज की केवल 90 हजार की चोरी
विजय ने बताया कि पुलिस ने केवल 90 हजार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि सिर्फ 90 हजार का सामान चोरी हुआ है। विजय की पत्नी अर्चना पीएचई में कार्यरत है।


सीसीटीवी कैमरे में नहीं है चोरों की फोटो
राय पिंक सिटी में सीसीटीवी फुटेज भी लगा है। विजय ने बाताया कि सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी कैमरे में चोरो की कोई फोटो रिकार्ड नहीं हुई। हम क्या मेंन्टेनेंस का चार्ज इसलिए देते है। कॉलोनी के अंदर रहने के बाद भी हमारा घर सुरक्षित नहीं है।

ऐसा था घटना का प्रकरण
1— विजय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात करीब एक बजकर पैंतालीस मिनट पर घर लौटे। उन्होंने जैसे ही गाड़ी घर के दरवाजे के सामने खड़ी की। एक चोर दरवाजे के सामने ही खड़ा था। गाड़ी की आवाज सुनकर जोर से चिल्लाकर भागा।

2— विजय घबराकर घर के अंदर गया। पर, अंदर मौजूद दो बदमाशों में से एक ने विजय को धक्का दिया। जिसके कारण विजय गिर गए।

3— जब धक्का देकर चोर भागने लगा, तो अर्चना ने चोर को पकड़ा। पर, चोर के हाथों में चाकू था। उसने अर्चना पर चाकू से वार किया और भाग निकला। घटनाक्रम के दौरान बाकी चोनों ने भी परिवार के सदस्यों पर गुलेल से पत्थर मारे।