10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूर्तियों के रख-रखाव और बिखरी पुरातत्व सम्पदा सहेजने गुना में बनेगा म्जुजियम

जिला पुरातत्व संघ की बैठक हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 May 2018, 10:05 AM IST

statue

मूर्तियों के रख-रखाव और बिखरी पुरातत्व सम्पदा सहेजने गुना में बनेगा म्जुजियम

गुना। जिले में बिखरी पड़ी हुई प्राचीन मूर्तियों एवं पुरा सम्पदा को सहेजने के लिए जिला मुख्यालय पर एक म्युजियम (संग्रहालय) बनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टे्रट में हुई जिला पुरातत्व संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर शिवानी रायकवार ने की। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने जिले में स्थित पुरामहत्व के स्थलों और पर्यटन स्थलों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए उनके विकास और संरक्षण का सुझाव दिया।

बैठक में सदस्यों ने जिले में पर्यटन स्थल विकसित किए जाने पर जोर दिया और इनके प्रति पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इनका प्रचार-प्रसार कराने का सुझाव दिया। कुछ सदस्यों ने जिले में विभिन्न स्थलों पर मौजूद भग्नावेशों को एकत्रित कर गुना में स्थापित होने वाले संग्रहालय में रखने का सुझाव दिया।

डिप्टी कलेक्टर रैकवार ने जिले की पुरा संपदा को संरक्षित करने और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के कार्य में सहयोग देने का संघ के सदस्यों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बिखरी पड़ी पुरातत्व सम्पदाओं को सहेजने के लिए संग्रहालय बनाना होगा।

पुरातत्व संघ : मूर्तियों के रख-रखाव और बिखरी पुरातत्व सम्पदा सहेजने गुना में बनेगा म्जुजियम

जिले में बिखरी पड़ी हुई प्राचीन मूर्तियों एवं पुरा सम्पदा को सहेजने के लिए जिला मुख्यालय पर एक म्युजियम (संग्रहालय) बनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टे्रट में हुई जिला पुरातत्व संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर शिवानी रायकवार ने की। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने जिले में स्थित पुरामहत्व के स्थलों और पर्यटन स्थलों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए उनके विकास और संरक्षण का सुझाव दिया।