मथुरा

मथुरा : मौसम की मार जारी, बारिश के साथ तेज आंधी में कई जगह टूटे पेड़

कई जगह पेड़ टूटकर गिर गये, वाहन रेंग रेंग कर गुजर रहे हैं। NH 2 जाम है।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 8:15 PM IST
Thunder storm
मथुरा : मौसम की मार जारी, बारिश के साथ तेज आंधी में कई जगह टूटे पेड़

मथुरा। शनिवार शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने एक तरफ तो लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी लोगों के लिए कहर बनकर टूट पड़ी। शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचल में भी आंधी ने तबाही मचाई। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गये, जिनकी वजह से घंटों यातायात बाधित रहा खबर लिखे जाने तक भी वाहन रेंग रेंग कर गुजर रहे हैं।

मथुरा में धूल भरी आंधी और तूफान से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं राया रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज आंधी तूफान के चलते राया सादाबाद मार्ग पर एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया, गनीमत ये रही कि जिस समय पेड़ कार के ऊपर गिरा उस समय कार में कोई नहीं था। सभी कार सवार आंधी तूफान को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रुक गए थे और पेड़ गिरने से कुछ समय पहले ही कार से उतरे थे, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता। पेड़ गिरने से राया सादाबाद मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते रोड पूरी तरह बंद हो गया। काफी देर तक पेड़ सड़क पर ही पड़ा रहा और रास्ता बंद होता देख स्थानीय लोग अन्य लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाने में जुट गए।

रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी
पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई भी कर्मचारी और अधिकरी मौके पर नहीं पहुंचे।इस कारण स्थानीय लोगों में आक्रोशित हुए। दूसरी तरफ मथुरा रेलवे स्टेशन पर धूल भरी आंधी और तूफान से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में हड़कम्प मच गया और सभी यात्री धूल भरी आंधी से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिपने के लिए दौड़े।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला