मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता औ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का जनादेश दिया है। राहुल गांधी जनादेश का अपमान कर तानाशाही है अपनी दादागिरी दिखा रहे हैं। कांग्रेस का जेडीएस से चुनाव पूर्व कोई गठबंधनन नहीं था। इस लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी को ही सरकार बनाने का मौका मिला। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है, राहुल गांधी अपने अहंकार में जनादेश का सम्मान नहीं कर रहे हैं । सुप्रीमकोर्ट ने भी राज्यपालल के निर्णय को सही माना फिर भी कांग्रेस जानबूझ कर भाजपा के खिलाफ दुष्परचार कर रही है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ही रहेंगे।