मथुरा

होली पर यहां दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे बोरवेल में फंसे दो भाई, देखें वीडियो

थाना गोविंद नगर इलाके के जयसिंह पुरा में बोरवेल में काम करते वक्त दो भाईयों के ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गयी
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 7:08 PM IST
Soil collapse
Soil collapse

मथुरा। थाना गोविंद नगर इलाके के जयसिंह पुरा में बोरवेल में काम करते वक्त दो भाईयों के ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गयी और दोनों भाई बोरवेल में दब गए। बोरवेल में ढाय गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को हुई, तो मौके पर लोग पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों भाईयों को बोरवेल से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

ये है मामला
मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के जयसिंह पुरा में होली की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब आज लक्ष्मी नगर के रहने बाले दो सगे भाई हरिबाबू और केशव बोरवेल में काम करने जय सिंह पुरा पंहुचे और कुछ देर काम करने के बाद अचानक बोरवेल की मिट्टी की ढाय नीचे काम कर रहे दोनों भाईयों के ऊपर जा गिरी । बोरवेल की मिट्टी धसने से दोनों युवक करीब 20 फुट गहरे बोरवेल में दब गए। सगे भाइयों के बोरवेल में मिट्टी के नीचे दबने की सूचना स्थानीय लीगों को हुई, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जिसने भी बोरवेल में युवकों को दबने की सूचना सुनी, वो अपने आप को रोक नहीं पाया और बोरवेल की तरफ दौड़ा चला आया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

तीन घंटे बाद निकाला जा सका
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू शुरू कर दिया और प्रशासन को सूचना दे दी। करीब दो घंटे बाद भी मौके पर प्रशासनिक अधिकारी नहीं पंहुचे । स्थानीय लोगों ने बोरवेल में रस्सी डाल मिट्टी को निकालना शुरू कर दिया।करीब तीन घंटे बाद पंहुची जेसीबी मशीन ने गढ्डा खोद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर दोनों युवकों को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है ।

दोनों की हालत गंभीर
गोविंद नगर थाना प्रभारी सुभाष पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि 2 युवक काम करते वक्त बोरवेल की मिट्टी खिसकने से दब गए। यह लोग लक्ष्मी नगर के रहने वाले हैं और दोनों भाई हैं दोनों की हालत गंभीर है।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल