7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर पत्नी ने किया ऐसा काम, कि ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग था और यही वजह रही, कि भाई ने ये आत्मघाती कदम उठाया।

2 min read
Google source verification
Suicide

Suicide

मथुरा। थाना गोवर्धन इलाके के नीम गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला गृहकलह का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी भाभी का पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग था और यही वजह रही, कि भाई ने ये आत्मघाती कदम उठाया।

ये है मामला
मथुरा अलवर रेलवे ट्रेक के खम्बा नंबर 23 पर क्षति विक्षित पड़ा शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गोवर्धन थाना इलाके के गांव नीमगांव निवासी देशराज उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में कर ली। बताया जा रहा है कि देशराज घर से अपनी पत्नी ऊषा के साथ गया था। ऊषा तो देर शाम लौट आई लेकिन देशराज घर नहीं लौटा। रेलवे लाइन स्थित खेतों में काम रहे लोगों ने ट्रेन से कटे युवक की खबर गांव वालों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोसी से था प्रेम प्रसंग
इस घटना के पीछे मृतक की पत्नी ऊषा का हाथ बताया जा रहा । मृतक के छोटे भाई हेमराज ने अपने भाई देशराज की मौत का कारण अपने पड़ोसी शिव राम और अपनी भाभी ऊषा के प्रेम प्रसंग को बताया है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों से मामले की तहरीर ले कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -
इस सरकारी कार्यालय में खास तरीके से मनाई गई होली, वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखें वीडियो
30 फीट चौड़ी जलती होलिका की आग से निकला पण्डा, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें -
धुलेंडी पर इस गांव में नहीं खेली जाती है होली, जानिए चौंकाने वाला कारण
राहुल गांधी की ये चाल उड़ाएगी भाजपाइयों को होश, 2019 से पहले बड़ा कदम, देखें वीडियो