मथुरा

गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले सोनिया गांधी को बाहर करे कांग्रेस: उमा भारती

उमा भारती ने कहा है कि मणिशंकर अय्यर से ज्यादा अपशब्दों का प्रयोग तो सोनिया और राहुल ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 8:40 AM IST
Uma Bharti

मथुरा। केंद्रीय मंत्री उमा भारतीवृन्दावन पहुंची। यहां पहुंचे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। वहीं उमा भारती ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथ लिया। उमा भारती ने सोनिया गांधी औऱ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस दौर में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

गुजरात में प्रचंड बहुमत से आएगी सरकार

गुजरात चुनाव में प्रचार करने के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती शनिवार की शाम वृन्दावन पहुंचीं। अपनी धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आईं साध्वी उमा भारती ने मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस से निष्काषित किये जाने के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस उनसे मुक्ति चाहती थी अगर कार्रवाई करनी थी तो राहुल और सोनिया गांधी पर करनी चाहिए थी। मणिशंकर अय्यर से ज्यादा अपशब्दों का प्रयोग तो सोनिया और राहुल ने किया है। सोनिया ने 1999 में उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई जी के लिए भी अपशब्द का प्रयोग किया था। राजनीति में अपशब्दों के प्रयोग करने पर कहा कि ये कांग्रेस में ही होता है। उन्होंने गुजरात में भाजपा की सरकार बनने की बात कही। गुजरात से ही आयी हूं आज मेरी दर्शन करने की बहुत इच्छा थी बहुत अच्छी खबर है गुजरात से जैशे उत्तर प्रदेश में अखिलेश और राहुल को देखकर लगता था कि रैली में भीड़ आ रही है पता नहीं क्या होगा जो हुआ वो आप सभी को मालूम है। यही गुजरात में होने वाला है। प्रचण्ड बहुमत से गुजरात में सरकार आने वाली है ।

जल्द होगी गंगा साफ़

अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में उनको मुख्यमंत्री के रूप में आने पर उन्होंने कहा कि उनको केवल गंगा का काम करना है और वह उससे खुश हैं। वहीं उन्होंने यमुना के जल्द साफ होने की बात भी कही। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई तेजी से हो रही है। पहले से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला