मथुरा

UP Cabinet में मथुरा-वृंदावन के लिए बड़ा निर्णय, ब्रज सर्किट में अब ये स्थान भी शामिल

कैबिनेट मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ब्रज के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

2 min read
Oct 10, 2018
UP Cabinet में मथुरा-वृंदावन के लिए बड़ा निर्णय, ब्रज सर्किट में अब ये स्थान भी शामिल

मथुरा। उत्तर प्रदेश मंत्रि परिषद की बैठक में मथुरा वृंदावन के लिए बड़े निर्णय पर मुहर लग गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2018 के तहत मथुरा में विकसित हो रहे कृष्णा/ब्रज सर्किट में अब मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव के साथ नए स्थल के रूप में बलदेव मंदिर और महावन भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर स्टीव रिक्सन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कही बड़ी बात

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नए स्थल/सर्किट शामिल

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति, 2018 के अध्याय-10 'फिस्कल इंसेंटिव एंड बेनिफिट्स' के दायरे में पर्यटन विभाग द्वारा अधिसूचित पर्यटन स्थलों के 20 किमी परिधि में आने वाले पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नए स्थलों/सर्किट को शामिल किए जाने को यूपी कैबिनेट की स्वीकृति दे दी गई है। इससे भी बृज के मथुरा- वृंदावन और पर्यटन नगरी आगरा के पर्यटन स्थलों का विकास होगा।

संपूर्ण ब्रज के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कैबिनेट की स्वीकृति पर फोन पर बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ब्रज के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था के प्रतीकों को संरक्षित करने के साथ ही और भव्यता प्रदान करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। साथ ही श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ब्रज में पर्यटन विकास को भी गति देगी। इसी लिहाज से ये दोनों निर्णय अहम हैं।

बतादें कि कृष्णा/ब्रज सर्किट में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव को पहले ही शामिल कर लिया गया था। इसके साथ ही ब्रज तीर्थ विकास वोर्ड के गठन के जरिए भी ब्रज क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

यमुना वाटर ग्रिड बना तो वृंंदावन से आगरा तक जलमार्ग के जरिए रोमांचक सफर तय कर होगा ताज का दीदार
Published on:
10 Oct 2018 08:55 pm
Also Read
View All